निशिकान्त मिस्त्री
जामताड़ा । आज खुदरा व्यवसाई संघ की ओर से जामताड़ा शहर में छोटे और मझोले खुदरा व्यापारी के बीच संगठन के द्वारा सरकार से मान्यता प्राप्त रजिस्ट्रेट प्रमाण पत्र वितरण का कार्य दुमका रोड से, खुदरा व्यवसाई संघ के कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत मंडल के नेतृत्व में प्रारंभ किया गया। इस मौके पर कई दुकानदारों के बीच रजिस्टर्ड प्रमाण पत्र वितरण किया गया।
दुकानदारों को संबोधित करते हुए संगठन के संथाल परगना के अध्यक्ष तरुण गुप्ता ने कहा कि आज इस संगठन को बने हुए लगभग तीन साल पूरे हो रहे, इस बीच हमने पूरे संथाल परगना में संगठन का विस्तार करने का कार्य किया और सदेव् व्यापारी के हित में जो भी निर्णय लेना पड़े उसे लेकर कार्य को आगे बढ़ाने का कार्य किया। आज खुदरा व्यवसाई संघ अपने संगठन के माध्यम से हर व्यापारियों को संगठित करने का कार्य कर रही है और इसे कैसे मजबूती दिया जाए उस पर विचार चल रहा है। हमने बहुत कम समय में सरकार के द्वारा अपने संगठन को मान्यता दिलाने का कार्य किया।
आज खुदरा व्यवसाई संघ से जितने भी लोग जुड़े हुए हैं उसे दस दिनों के भीतर हर दुकानदारों को संगठन का रजिस्टर्ड प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिया जाएगा ,जिससे आने वाले समय में संगठन विस्तार में और मदद मिलेगी। आज छोटे छोटे व्यापारी काफी कठिनाइयों का सामना करके अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है, ऐसे समय में हर छोटे दुकानदारों का कर्तव्य बनता है कि एक दूसरे का सहयोग करके हम संगठन को मजबूत करने का कार्य करें। इस मौके पर उज्जवल मंडल, दिनेश मंडल ,अनवर अंसारी ,कल्लू सेख आदि उपस्थित थे।
