निशिकान्त मिस्त्री

जामताड़ा । भाजपा नेत्री सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य  ने जामताड़ा प्रखंड के हरचंडी गांव का दौरा किया। इस दौरान हरचंडी गांव की महिलाएं व पुरुषों ने उनका भव्य स्वागत किया। श्रीमती झा को गांव वालों ने फूल वह बुके देकर स्वागत किया। इस मौके पर श्रीमती झा ने कहा कि मैं आप लोगों के बीच आई हूं इसका एकमात्र कारण है कि अभी त्यौहार का सीजन है। दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ का मौका है। इसलिए मैं आपके पास आयी हूं। ताकि आप लोगों का भी त्यौहार ठीक तरह से आप मना सके। मौके पर उन्होंने गांव के महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया। साथ ही बच्चे और बच्चियों को भी पोशाक दिया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि कहा कि ठंड का मौसम आ रहा है ठंड को देखते हुए गांव के लोगों के लिए कंबल और छोटे छोटे बच्चों के लिए स्वेटर का भी व्यवस्था किया जाएगा। आप लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इसलिए मैं समय-समय पर आपके पास आते रहती हू। आप लोगों की सेवा करना ही मेरा सबसे बड़ा धर्म और कर्म है। उन्होंने कहा कि मानवता से बढ़कर कोई सेवा नहीं है, जो मानवता की सेवा नहीं करता है उसे ईश्वर की आराधना करने का भी कोई हक नहीं है। वहीं इस अवसर पर गांव के लोगों ने कहा कि गांव के कई ऐसे महिलाएं हैं जिनका विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन नहीं बन पाया है। साथ ही कई लोगों ने पीएम आवास नहीं बनने की बात कही।

मौके पर श्रीमती झा ने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों से बात कर विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन और पीएम आवास जैसी समस्याओं के पदाधिकारी को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि विधवा और वृद्धा पेंशन से कोई भी वंचित नहीं रहेगा। विधवा पेंशन वृद्धा पेंशन हर हाल में आप लोगों को मिलेगा। इसके लिए जो भी करना होगा मैं करूंगी। उन्होंने कहा कि गांव की जो भी समस्या है उसका निदान करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। साथ ही  इस अवसर पर गांव के लोगों ने खुशी-खुशी अपने खेत का  सब्जी श्रीमती झा को दिया।

मौके पर शारदा देवी, निर्मला देवी, रमनी से मरांडी, सुंदरी हेंब्रम, कलावती मुर्मू, मुनी टू डू, सरस्वती मरांडी, चांदोरी मरांडी, सुहागिनी हादसा, लगोरी मुर्मू, रानी मरांडी, महामुनी सोरेन, जोबा मुनि मुर्मू सहित अन्य  महिलाएं व पुरुष मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *