हजारीबाग । बच्चा चोर समझकर हजारीबाग जिला नियोजन पदाधिकारी ज्योत्सना दास व उसके पति विजय कुमार दास की ग्रामीणों ने की जमकर पिटाई। लंगातू त्रिवेणी सैनिक कार्यालय हजारीबाग जिला नियोजन पदाधिकारी अपने पति के साथ कार में सवार होकर बड़कागांव स्थित त्रिवेणी सैनिक कार्यालय पहुँचने के दौरान गेट पर ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझकर घटना को दिया अंजाम। सूचना पाकर बड़कागांव पुलिस पहुंचकर पति-पत्नी की बचाई जान।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि त्रिवेणी सैनिक गेट के कुछ पहले ही ग्रामीणों में बच्चा चोर समझकर उन्हें रोक दिया और महिला अफसर के साथ मारपीट शुरू कर दी । इससे डरकर अफसर ने गाड़ी का शिंशा बंद कर लिया इससे ग्रामीण और उग्र हो गए । इसके बाद ग्रामीण जिला नियोजन पदाधिकारी और उनके पति से उलझ गए। घटना की जानकारी बड़कागांव पुलिस को मिली, पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची, पदाधिकारी और उनके पति को भिंड से निकालकर अपने कब्जे में लिया ।

इस संबंध में हजारीबाग नियोजन पदाधिकारी जोशना दास ने बताया कि जैसे ही त्रिवेणी सैनिक कंपनी में प्लेसमेंट नौकरी दिलाने को लेकर विभागीय आवेदन लेकर जा रही थी । इस बीच मुख्य गेट के सामने पहुंचे तो ग्रामीणों में बच्चा चोर समझ कर हंगामा शुरू कर दिया और मारपीट शुरू कर दी । मैं अपनी जान बचाने को लेकर गाड़ी का शीशा बंद कर दिया । जिसके बाद ग्रामीणों ने गाड़ी को पलटना शुरू कर दिया और ग्रामीण उग्र हो गए तथा मेरे और मेरे पति के साथ जमकर मारपीट की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *