निशिकान्त मिस्त्री

जामताड़ा । मिहिजाम थाना क्षेत्र अंतर्गत चंद्रधिपा पंचायत की सात वर्षीय मासूम आदिवासी बच्ची के साथ गाँव के ही रंजीत हांसदा 45 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति ने बलात्कार कर उसकी निर्मम हत्या कर फरार हो गया था। मामला बीते 13 अगस्त की देर रात की थी। जिसके बाद मिहिजाम थाना में पोक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया। लेकिन आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नही कर पाई थी। जिसके बाद जिले में लगातार विभिन्न दल के लोगों ने इस मामले के आरोपी को गिरफ्तार करने को लेकर धरना प्रदर्शन किया। आखिरकार पुलिस ने आरोपी को पकड़ने में सफलता पाई।

आरोपी को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के हतधरा में मिनरल्स वाटर की बंद फैक्ट्री से पकड़ा है। आरोपी इसी कंपनी में काम करता था। किसी कारण से यह फैक्ट्री बंद है। लेकिन आरोपी चार पाँच सहकर्मी के साथ रह रहा था। पुलिस की खोजबीन से आरोपी का सुराग मिला जिसके बाद मिहिजाम पुलिस ने अधेड़ व्यक्ति को गिरफ्तार किया। इस मामले को लेकर एस पी जामताड़ा मानोज स्वर्गियारी ने पुलिस मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया की बीते 13 अगस्त को मिहिजाम थाना क्षेत्र अंतर्गत चंद्रदीपा पंचायत के गांव में सात वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार एवं हत्या की घटना हुई थी। 

जिसमें गाँव के ही रंजीत हांसदा ने किया था जिसको गिरफ्तार कर लिया है आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। यह घटना बहुत ही दुःखद घटना था। इस घटना को स्पीडी ट्रायल चला कर जल्द आरोपी को सजा दिलवाने का काम जामताड़ा पुलिस करेगी। मौके पर एस डी पी ओ आनंद ज्योति मिंज, इंस्पेक्टर सुनील कुमार चौधरी, थाना प्रभारी प्रणय सत्यम, पंकज कुमार, जयदेव मुर्मू, अनूप कुजूर व अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *