रामावतार स्वर्णकार
इचाक । प्रखंड के सुदूरवर्ती डाढा गांव में लगभग चार करोड़ की लागत से बने और पिछले कई वर्षों से उदघाटन का बाट जोह रहे मॉडल स्कूल का उद्घाटन अंततः शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि विधायक अमित कुमार यादव, जिप अध्यक्ष उमेश कुमार मेहता विशिष्ठ अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता बटेश्वर मेहता ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया सुनिता देवी और संचालन समाजसेवी दयानंद मेहता ने किया। इस मौके पर विधायक अमित कुमार यादव ने विद्यालय में पढ़नेवाले बच्चों के बेहतर भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय प्रबंधन से विद्यालय को नियमित और सुचारू रुप से चलाने और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का आग्रह किया।

कहा कि मॉडल विद्यालय गांव के मेघावी बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए बनाए जाते हैं। यहां शिक्षा की व्यवस्था ऐसी हो कि पूरे प्रदेश में इचाक मॉडल विद्यालय का नाम गूंजे। उन्होंने बच्चों को विद्यालय आवागमन के साधन, विद्यालय में चापानल और विद्यालय की चहारदीवारी बनाने की ग्रामीणो की माँग पर सहमती जताते हुए कहा कि विद्यालय में चापानल और चहारदीवारी का निर्माण शीघ्र किया जायेगा। उन्होंने यह भी कहा कि इचाक खैरा पथ निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। नवरात्र को सड़क निर्माण का शिलान्यास किया जायेगा।

जिला परिषद अध्यक्ष उमेश कुमार मेहता ने मॉडल विद्यालय के लिए भूमि उपलब्ध कराने के लिए डाढा गांव के ग्रामीणों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि विद्यालय निसंदेह जिले के लिए प्रेरणादाई साबित होगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता बटेश्वर मेहता ने मॉडल विद्यालय को आवासीय विद्यालय बनाने की मांग की। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी बंशीधरराम ने कहा कि विभाग बच्चों के शैक्षणिक विकास के लिए हर जरूरी काम करेगी।

अभिभावक त्रुटि मिलने पर जानकारी दें। कार्यक्रम में प्रमुख पार्वती देवी, उप प्रमुख, सत्येंद्र कुमार मेहता, सांसद प्रतिनिधि हरिहर मेहता, जिप सदस्य रेणु देवी, मुखिया नंदू मेहता, सीता देवी, किरण देवी, संगीता देवी, उमेश मेहता पूर्व मुखिया सुनिल मेहता, अशोक यादव, डेगनारायण मेहता, भाजपा नेता जयनंदन मेहता, जीएम कॉलेज के प्रभारी पंकज कुमार, पूर्व उपमुखिया बंशी मेहता, पारा शिक्षक संजय मेहता समेत कई लोगों ने अपने विचार रखे। मौके पर विद्यालय की शिक्षिका रेखा कुमारी अग्रवाल, पवन कुमार चौधरी, मो. शाहनवाज आलम, स्वेता आनंद, समाजसेवी रविशंकर, पूर्व मुखिया मणिलाल तुरी, तालेश्वर मेहता, गानों मेहता, विशेश्वर मेहता, टिकेश्वर मेहता, सत्येंद्र मेहता, अशोक प्रसाद, शिवनंदन दास समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *