निशिकान्त मिस्त्री

जामताड़ा । जिले के अधिकांश पंचायतों में हल्का राजस्व कर्मचारी के पद रिक्त हैं जिस कारण भूस्वामी के काम ही नहीं बल्कि विकास कार्य भी प्रभावित हो रहा है। ऐसे विषम परिस्थिति में सरकार अनुभवी राजस्व ग्राम प्रधान को हल्का कर्मचारी के पद पर प्रति नियोजित कर बाधित कार्यों के निष्पादन को पटरी पर लावे, इससे राजस्व वसूली कई गुना अधिक होगा वही भूस्वामी के लंबित कामों के साथ विकास कार्यों को भी गति मिलेगा। उक्त बातें जामताड़ा गांधी मैदान में संपन्न राजस्व ग्राम प्रधान के प्रमंडलीय बैठक में प्रमंडलीय नेता दुलाल मांझी ने कहा।

आगे उन्होंने कहा इसकी प्रक्रिया देवघर जिले में उपायुक्त के निर्देश के बाद शुरू हुई है। देवघर उपायुक्त ने सभी अंचलाधिकारी से वैसे राजस्व ग्राम प्रधान जो राजस्व वसूली के साथ भूमि से संबंधित अन्य कार्यों में प्रशिक्षित व अनुभवी है उसकी सूची मांगी है।अधिकांश अंचलाधिकारी ने सूची उपायुक्त को सौंपा है अब उपायुक्त इस दिशा में पहल करेगी। जामताड़ा उपायुक्त से भी आग्रह है कि जामताड़ा जिले के अनुभवी राजस्व ग्राम प्रधान की सूची तैयार कर उन्हें राजस्व वसूली के साथ भूमि से संबंधित विभिन्न प्रकार के प्रतिवेदन तैयार करने के लिए चयनित करें।

बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अजीत दुबे ने कहा ग्राम प्रधान के लंबित पांच समस्याओं में से तीन समस्या क्रमशः ऑफलाइन मालगुजारी राशि वसूली,वसूली की गई मालगुजारी राशि को अंचल कार्यालय में ऑफलाइन जमा करने, मालगुजारी रसीद की छाया प्रति अंचल कार्यालय में नहीं बल्कि प्रधान कार्यालय में सुरक्षित रखने से संबंधित भू राजस्व संयुक्त सचिव से वार्ता के उपरांत आश्वासन प्रधान संगठन के शिष्टमंडल को मिला है। इस संबंध में शीघ्र ही राज्य मुख्यालय से निर्देश पत्र उपायुक्त कार्यालय को उपलब्ध होगा।

आगे कहा शेष दो मांग क्रमशः ग्राम प्रधान के मासिक सम्मान राशि 2000 रुपए को बढ़ाकर 10000 रूपये किया जाए व कोल्हान प्रमंडल के आधार पर संथाल परगना प्रमंडल के सभी पंचायतों में पंचायत स्तरीय प्रधान न्यायालय परिषद का गठन किया जाए। इन दोनों मांग को लेकर विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो व  कल्याण मंत्री चंपई सोरेन शिष्टमंडल के साथ प्रयासरत है। शीघ्र ही शिष्टमंडल उक्त दोनों मांग के समर्थन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से वार्ता करेगी।

जिला मंत्री शिवलाल मुर्मू ने कहा संथाल परगना काश्तकारी अधिनियम को प्रभाव कार्य बनाकर संथाल परगना के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में विकास कार्य को पारदर्शी बनाया जा सकता है। लेकिन एक्ट को प्रभाव कारी बनाने की दिशा में शासन प्रशासन सकारात्मक रूचि नहीं ले रही है। संगठन को इस दिशा में लोकतांत्रिक जन जागरण अभियान चलाने की जरूरत है। मौके पर संगठन के न्यायिक सलाहकार महावीर महतो, नारायणपुर, कर्माटांड़, नाला, जामताड़ा प्रखंड अध्यक्ष क्रमशः हेमन मुर्मू, धनंजय सिंह, सनत मांझी,अब्दुल रज्जाक वहीं जिला प्रतिनिधि अशोक सिंह, सलीम अंसारी, सनातन महतो, सुनील सोरेन, दुबराज भंडारी समेत कई अन्य ने सभा को संबोधित कर संगठन विस्तार करने पर सहमति जताई। वक्ताओं ने कहा संघे शक्ति कलियुगे हमें इसे चरितार्थ करने की जरूरत है।

मौके पर नोडल पदाधिकारी के कार्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में अमर मंडल, संदीप मित्रा, रफीक अंसारी, विकास सिंह समेत अन्य के द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की गई। बैठक में जामताड़ा जिले के विभिन्न प्रखंड के अलावे देवघर, दुमका समेत अन्य जिले के प्रतिनिधि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *