निशिकान्त मिस्त्री

जामताड़ा । ट्रेन में झपट्टा मारकर मोबाइल छिनतई करने वाले तीन उच्चक्कों को चितरंजन स्टेशन आरपीएफ पोस्ट की पुलिस ने धर दबोचा। पकड़े गए तीनों आसनसोल रेलपार का निवासी है। इस संबंध में आरपीएफ इंचार्ज नरेंद्र कुमार ने बताया कि गोंडा आसनसोल ट्रेन में साबिर खान उर्फ रोहित वकील खान उर्फ राजा एवं समीर उर्फ टेनी ने जसीडीह स्टेशन से ही इस ट्रेन में चढ़कर रेकी कर रहा था। इसी बीच जब ट्रेन चितरंजन के डाउन प्लेटफार्म संख्या दो पर रुकी, तभी मौका पाकर झपट्टा मारकर रतन लाल नामक एक रेल यात्री का मोबाइल छीन कर भागने लगा शोर मचाने पर प्लेटफार्म में तैनात आरपीएफ के जवानों ने तीनों झपट्टा मार मोबाइल चोर को धर दबोचा।

इस बाबत आरपीएफ पोस्ट में मामला दर्ज किया गया है। रेलयात्री रतनलाल यूपी के बलिया से अपना घर वापस रानीगंज लौट रहा था कि रास्ते में उस घटना को उच्चक्कों के द्वारा मोबाइल छिनतई की घटना को अंजाम दिया गया। जहां आरपीएफ के जवानों ने तीनों को पकड़ने में सफल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *