रांची । बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर एक मरीज को चादर पर ले जाने की तस्वीर वायरल होने के बाद रांची एयरपोर्ट विवादों में घिर गया है । सोशल मीडिया पर एक चादर पर मरीज को ले जाने की तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है । आपको बता दें की गुरुवार को दिल्ली से रांची आने वाली फ्लाइट में एक बीमार यात्री को व्हील चेयर उपलब्ध नहीं कराया गया । बल्कि महिला यात्री कलावंती को चार लोग मिलकर चादर में उठाएं और उन्हें एयरपोर्ट से बाहर निकाल कर एंबुलेंस तक ले गए ।

बता दें कि रांची एयरपोर्ट को यात्री सुविधा के नाम पर देश में पहला स्थान प्राप्त है, मगर गुरुवार की घटना से स्पष्ट हो गया कि जरूरतमंद यात्रियों को एयरपोर्ट प्रबंधन द्वारा व्हील चेयर नहीं उपलब्ध कराया गया है ।जबकि नियमानुसार ऐसे यात्रियों को व्हीलचेयर या स्ट्रेचर उपलब्ध कराना जरूरी है ।

वायरल तस्वीर की पुष्टि News365.in नहीं करता है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *