निशिकान्त मिस्त्री
जामताड़ा । जिले में जन वितरण प्रणाली के दुकानों में कम राशन मिलना आम बात है। इसके लिए सरकार ने संबंधित पदाधिकारियों को महीने में एक बार जन वितरण प्रणाली दुकानों में जाकर जाँच करने का आदेश दिया है। लेकिन यहाँ प्रशासन सुस्त है। वहीं लाभुक भयवस शिकायत नही करते हैं। जिससे मामला उजागर नहीं हो पाता है। लेकिन अब लाभुक ने आवाज उठाना शुरू कर दिया है, नारायणपुर प्रखंड के चम्पापुर के ग्रामीण ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रधान माँझी को इन समस्याओं की शिकायत किया है।
जिसके बाद कुम्भकर्णी निंद्रा से पदाधिकारी जागे हैं और नारायणपुर प्रखंड के चम्पापुर औऱ दीघारी पंचायत में संचालित जनवितरण प्रणाली के दुकानों की जांच करने पहुंचे। डीएसओ प्रधान माँझी, बीडीओ प्रभाकर मिर्धा,एजीएम भागवत मंड़ल समेत अन्य पदाधिकारी
ने ग़रीब नवाज़ एसएचजी ग्रुप चैनपुर, हरियाली एसएचजी ग्रुप सोनाबाद, चम्पापुर के मो.इम्तियाज के दुकान, मोहमदिया एसएचजी चितामि, उस्मान गनी जनवितरण प्रणाली के दुकानों की जाँच किए। जांच के दौरान खामियां भी पाई गई। मौके पर ङी एस ओ प्रधान मांझी ने बताया की विभाग से हमलोगों निर्देश है की प्रत्येक माह जन वितरण प्रणाली दुकानों का एक बार जाँच किया जाय।
जिससे लाभुकों को सरकार द्वारा दिये जा रहे राशन समय पर और सही मात्रा में मिल सके। क्षेत्र से ग्रामीण ने फोन कर सूचना दिया कि राशन नही आया है जिसके बाद हमलोगों ने औचक निरीक्षण कर जाँच करने पहुंचे हैं। जो भी गड़बड़ी मिलेगी नियम संगत करवाई की जायेगी।
