पलामू । मेदिनीनगर के दो नंबर टाउन स्थित शारदा TVS शोरूम में भीषण आग लग गई । घटना मे कई वाहन जलकर खाक हो गए । वहीं सर्विस सेंटर में भी रखी सभी गाड़ीयां जलकर खाक हो गई है । शोरूम के पीछे ही शोरूम का गोदाम और सर्विस सेंटर है । लगभग 300 गाड़ियां जलने की संभावना जताई जा रही है । घटना के बाद शोरूम से तेज आग की लपटें उठने लगी जिसके बाद क्षेत्र में अफर- तफरी मच गई । मौके पर 5 दमकल की गाड़ियों ने पहुंच कर काफी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया । मां शारदा ऑटो मोबाइल मेदिनीनगर में भयंकर आग लगने के कारण सतीश गुप्ता का माता जी का दम घुटने से मौत हो गया और कुछ लोग घायल बताए जा रहे है ।

बताया जाता है कि आग लगने के बाद शोरूम के मालिक की मां जहरीले धुएं की चपेट में आ गई। जिसके बाद उन्हें डालटनगंज सदर अस्पताल ले जाया गया । वहां से डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स अस्पताल रांची रेफर कर दिया । रिम्स ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनका निधन हो गया । घटना में 300 गाड़ियां समेत अन्य सामान जलने से करोड़ों रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *