निशिकान्त मिस्त्री
जामताड़ा । वर्ल्ड फिजियोथैरेपी डे के अवसर न्यूटन अवस्थित फिजियोथैरेपी सेंटर एवं चितरा के फिजियोथैरेपी सेंटर के प्रांगण में आज फ्री चेकअप कैंप का आयोजन फिजियो थेरेपी सेंटर जामताड़ा के प्रमुख डॉ. भास्कर चांद के द्वारा विभिन्न शारीरिक समस्या से संबंधित लगभग 60 मरीजों को ओस्टियोआर्थराइटिस , गठिया, साइटिका ,बाथ, पैरालाइसिस, लकवा एवं फैसियल पाल्सी से संबंधित विभिन्न मरीजों के साथ खेल के मैदान में खिलाड़ियों को मांसपेशियों का खिंचाव एवं विभिन्न मांसपेशियों में जकड़न आने वाले शारीरिक परेशानियों से सभी को अपने अनुभव और चिकित्सा के माध्यम से लोगों को सफल चिकित्सा पद्धति के बारे में बताया कि फिजियोथेरेपी के माध्यम से हम कैसे अपने आप को स्वस्थ रख सकते हैं।
डॉ. भास्कर के द्वारा इस तरह का फ्री चेकअप एवं परामर्श कैंप का आयोजन जिले में समय-समय पर होते रहता हैं। डॉ.भास्कर का कहना है की विभिन्न स्वास्थ्य संबंधित जागरूकता अभियान लेकर आज जो वर्ल्ड फिजियोथैरेपी डे के अवसर पर आयोजन किया जा रहा है इससे आने वाले समय में जामताड़ा के लोगों को स्वास्थ्य से संबंधित जानकारियां प्राप्त होता रहे यह हमारा प्रथमिकता है की लोगों को हर दर्द के लिए दवाई की आवश्यकता ना पड़े वह फिजियोथेरेपी के माध्यम से ही स्वस्थ लाभ प्राप्त कर सकें और वह फिजियोथैरेपिस्ट के माध्यम से संभव भी है। आज के इस फ्री चेकअप कैंप में मुख्य रूप से अमित कुमार , राजशेखर एवं विल्सन किस्कू ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
