निशिकान्त मिस्त्री
जामताड़ा । इन दिनो झारखंड के अलग अगल जिले में महिला उत्पीड़न के कई मामले सामने आयें है। बच्चियों को जलाने की बात सामने आयी है, हत्या मामला, दुष्कर्म का मामला सहित अन्य मामलो को संज्ञान में लेते हुए मानवाधिकार महिला संघ की जिला अध्यक्ष ने अपने घर पर आपात बैठक बुलाई। बैठक की अध्यक्षता मानवाधिकार संघ कि जिला अध्यक्ष बबीता झा ने किया। बैठक में उन्होनें कहा की कुछ दिन पहले हमारी दुमका की बेटी अंकिता को जिंदा जला दिया गया। उसके कुछ दिन के बाद ही दुमका की बेटी के साथ रेफ और हत्या का मामला सामने आया है। ये सभी घटना दिल को दहलाने वाली है।
बेटी अंकिता को न्याय मिले इसके लिए हम लोक कुछ भी करने को तैयार है। अब लोग अंकिता को न्याय दिलाने के लिए चरणबंध आंदोलन करगें। हमारा आंदोलन जिला से लेकर राज्य और देश की आवाज बनने का काम करेगी। जब तक अंकिता के हत्यारे को फंसी नहीं चढा दिया जाता है तब तक हम अंदोलन करते रहेगें। वही उन्होंने कहा की वर्तमान सरकार में हमारी बेटी, हमारी बहन, हम महिला सुरक्षित नहीं है। सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेगर गंभिर नहीं है। अगर सरकार गंभिर रहती तो एक के बाद एक एैसी घटना सामने नहीं आती। इन सभी घटनाओं की जितनी भी निंदा किया जाये वो कम है।
वही बहु के जलाकर मारने कि कई घटना सामने आ रहीं है। संघ की महिलाये राज्य सरकार से मांग करती है कि महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जायें। सरकार हमारी मांग नहीं मानती है तो हमारा आंदोलन इतना उग्र होगा की सरकार सोच भी नहीं सकती है। मौके पर नीना शर्मा, बापी दत्ता, निर्मला देवी, शारदा देवी, अनिता बाउरी सहित अन्य संघ की महिलाये बैठक में मौजूद थी।
