निशिकान्त मिस्त्री
जामताड़ा । नागो की देवी और भगवान शिव की मानस पुत्री देवी मनसा की पूजा जामताड़ा जिले भर में बड़ी धूमधाम से की जा रही है। मां मनसा पूजा झारखंड के प्रमुख त्योहारों में से एक है। यह पूजा पूरे भादो महीना के विभिन्न तिथियों में पूरे विधि विधान के साथ मां मनसा देवी की प्रतिमा स्थापित कर मनाया जाता है। हालांकि देवी मां मनसा की पूजा पूरे देश में होती है। मंगलवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता सह पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष बिरेंद्र मंडल देवी मनसा की पूजा में सम्मिलित होने जामताड़ा नगर पंचायत अंतर्गत धांधड़ा मंडलपाड़ा पहुंचे।
भाजपा नेता के पूजा के शुभ अवसर पर धांधड़ा पहुंचने से ग्रामीणों के बीच खुशी की लहर देखी गई। धांधड़ा वासियों के द्वारा मां मनसा की भव्य और आकर्षित प्रतिमा स्थापित कर बड़ी हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनसा पूजा मनाया जा रहा हैं। मौके पर बिरेन्द्र मंडल ने कहा की हर पर्व त्यौहार के मौके पर जामताड़ावासियों के साथ अपनी खुशियां बांटने के लिए पूजा में सम्मिलित होते हैं।उ न्होंने कहा कि मां देवी मनसा मनोकामना की देवी हैं, मां मनसा सभी श्रद्धालु की मनोकामना पूर्ण करते हैं। मैं मां मनसा से जामताड़ा की जनता कि मंगलकामना के लिए प्रार्थना करता हूं।
