निशिकान्त मिस्त्री
जामताड़ा । नारायणपुर प्रखंड परिसर में प्रखंड के मुखिया संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष सह रूपडीह के मुखिया कृष्णा सोरेन ने किया। बैठक में उपस्थित विभिन्न पंचायतों के मुखिया ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि नारायणपुर थाना के वर्तमान थाना प्रभारी को यहां से हस्तांतरित करने के लिए जिले के पुलिस अधीक्षक एवं डीआईजी दुमका को पत्राचार किया जाएगा, क्योंकि थाना प्रभारी का व्यवहार एवं कार्यशैली से मुखिया संघ आहत है। वहीँ संघ के मीडिया प्रभारी सह नावाडीह पंचायत के मुखिया दिलीप बास्की ने कहा कि नारायणपुर थाना प्रभारी की कार्यशैली से जनता त्रस्त है और जनता के लिए हमलोग हर संभव प्रयास करेंगे हमलोगों का सरकार से माँग है कि ऐसे थाना प्रभारी को बर्खास्त करें।
इस अवसर पर परमानंद मराण्डी, वीरेन्द्र प्रताप हेंब्रम, मुन्नी मराण्डी, चंपा देवी,सुबोधि सोरेन,मुनीलाल ,छूबि मराण्डी,सुनीता मराण्डी, दुलारी हांसदा,समेत अन्य मुखिया मौजूद थे।
वहीं थाना प्रभारी अभय कुमार ने कहा कि मुखिया संघ द्वारा जो भी मेरे ऊपर आरोप लगा रहे है वह निराधार है। अमूमन ग्रामीण क्षेत्र के लड़ाई झगड़े को प्राथमिक रूप से मुखिया अपने स्तर पर पंचायती के माध्यम से सुलझाने का प्रयास करते हैं। इसी क्रम में कभी-कभी मामला ज्यादा उलझ जाता है तब पुलिस को सूचना दी जाती है। अगर पुलिस को मामला संज्ञान में लेकर मुखिया जी काम करते तो बेहतर परिणाम आता है। पुलिस के बिना संज्ञान में पंचायत स्तर पर निर्णय लेने के कारण गंभीर मामलों में पुलिस का काम काफी जटिल हो जाता है और मुखिया का हस्तक्षेप रहता है। जहां तक सम्मान वाली बात है तो सभी जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया जाता है। जहां तक रुपए लेने की बात है वह पूरी तरह से बेबुनियाद है
