निशिकान्त मिस्त्री


जामताड़ा । 31 अगस्त से प्रारंभ होने वाले गणेश पूजा महोत्सव की तैयारी युद्ध स्तर पर प्रारंभ कर दी गई है।पंडाल निर्माण का कार्य जहां तेजी से चल रहा है। वही मूर्ति निर्माण सहित अन्य कार्यों को भी अंतिम रूप देने के लिए आयोजन समिति के सदस्य सहित कारीगर लगे हुए हैं। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष भव्य पूजा का आयोजन किया जा रहा है और आकर्षक मूर्ति का निर्माण हो इसके लिए बंगाल के कारीगरों से मूर्ति बनवाया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष मुक्ता दत्ता ने बताया आकर्षक मूर्ति निर्माण हेतु बंगाल के कारीगर को लगाया गया है। इस वर्ष 9 फीट की मूर्ति बनवाई जा रही है। वही उसके अलावा अन्य देवी-देवताओं की भी छोटी-छोटी मूर्तियां रहेंगे।

कोरोना महामारी के कारण पिछले दो 2 वर्ष से भब्य पूजा का आयोजन नही हुआ है। जिससे भव्य मेला का आयोजन नहीं हो सका था। इसलिए इस बार भव्य मेला का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर भी सदस्यों द्वारा विशेष तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक दिन गांधी मैदान में कराए जा रहे पंडाल निर्माण कार्य कि जहां मॉनिटरिंग हो रही है वहीं 31 अगस्त से पहले पंडाल निर्माण का कार्य हर हाल में पूर्ण हो जाए इसके लिए दिन रात दोनों समय पंडाल का निर्माण कार्य हो रहा है। इसके अलावे लाइटिंग तथा साउंड सिस्टम का भी विशेष इंतजाम किया जा रहा है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गणपति बप्पा को लड्डू का भोग चढ़ाया जाएगा।

अध्यक्ष ने कहा कि 10 दिवसीय गणेश महोत्सव में पहली बार रक्तदान शिविर का भी आयोजन होना है। यह आयोजन 4 सितंबर को होगा। जिसमें कमेटी के सदस्यों के अलावा शहर के लोगों को आह्वान किया जा रहा है कि अधिक से अधिक लोग रक्तदान करें। वही रक्तदान करने वाले को समिति के द्वारा मोमेंटो तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान काफी संख्या में आयोजन समिति के सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *