रामावतार स्वर्णकार
इचाक । आजादी का 75 वाँ वर्षगांठ प्रखंड में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सभी सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों, स्कूल कॉलेजों, कोचिंग संस्थान व चौक चौराहों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर झंडे को सलामी दी गई। स्कूल कॉलेजों से प्रभात फेरी निकाली गई। कैंपियन बेसिक एकेडमी के विद्यार्थियों ने विद्यालय से प्रखंड मुख्यालय तक मानव शृंखला बनाया।

प्रखंड सह अंचल कार्यालय में प्रमुख पार्वती देवी, साक्षरता कार्यालय में बीपीएम चंद्रधारी प्रसाद मेहता, सीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.ओमप्रकाश, परियोजना बालिका उच्च विद्यालय व केएन +2 उच्च विद्यालय, इचाक में प्राचार्य रविन्द्र कुमार चौधरी, आरएम प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय और +2देवकुली उच्च विद्यालय में प्राचार्या डॉ. रौनक नाज़, उच्च विद्यालय सिझुआ में पुर्व सांसद भुनेश्वर मेहता, जीएम इंटर कॉलेज में प्राचार्य शंभू कुमार, आदर्श इंटर कॉलेज में छात्राधारी महतो, जेएम इंटर कॉलेज, उरुका में महाविद्यालय के संस्थापक जागरनाथ महतो, संस्था मानव विकास में सचिव बीरबल प्रसाद,

बहुद्देशीय भवन में भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष सोनी, एलएम आईटीआई में भाजपा नेता बटेश्वर मेहता, कांग्रेस कार्यालय में दिगम्बर मेहता, जेएमएम कार्यालय में मनोहर राम, आजसू कार्यालय में प्रभारी प्रदीप मेहता, बड़ा अखाड़ा में पुर्व बीस सूत्री अध्यक्ष गौतम नारायण सिंह, छोटा अखाड़ा में आदर्श युवा संगठन के गौतम कुमार, आईजीएम पब्लिक स्कूल इचाक में प्राचार्य विपिन कुमार, मधुसूदन उवि में प्राचार्य मधुसूदन कुमार, मवि मंगुरा हिंदी में प्रधानाध्यापक संतोष कुमार, पंचायत भवन हदारी में मुखिया अशोक राम, गोबरबन्दा में मुखिया संघ के अध्यक्ष रंजित कुमार मेहता, डाडीघाघर में मुखिया नंदू मेहता,

मंगुरा में मुखिया मीना देवी, अलौंजा में मुखिया सिकंदर मेहता, पुराना इचाक में मुखिया किरण देवी, करियतपुर में मुखिया मोदी कुमार, देवकुली में मुखिया मंजू देवी, डाढा में मुखिया सुनिता देवी समेत प्रखंड के सभी पंचायत सचिवालय में व चौक चौराहों पर तिरंगा फहराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *