इचाक बाजार में शौचालय की समस्या से लोगों को मिली राहत
जनता सुलभ शौचालय का हुआ उद्घाटन
न्यूनतम शुल्क पर मिलेगी सेवा
रामावतार स्वर्णकार
इचाक । रामगढ़ राज की राजधानी और ऐतिहासिक नगरी इचाक बाजार में वर्षों से एक अदद शौचालय की बाट जोह रहे बाजार के हजारों लोगों की परेशानी अब खत्म हो गई। बबलू एसटीडी के संचालक उपेंद्र मेहता द्वारा बाजार परिसर में आम लोगों के लिए बनाए गए जनता सुलभ शौचालय एवं स्नानागार का उद्घाटन सोमवार को मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता बटेश्वर मेहता, पुर्व बीस सूत्री अध्यक्ष गौतम नारायण सिंह,आदर्श यूवा संगठन के गौतम और पुर्व मुखिया सुनील कुमार मेहता ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर और फीता काट कर किया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि इचाक बाजार में प्रतिदिन हजारों लोग अपने विभिन्न कार्य को लेकर आते हैं। ऐसे में शौचालय के नहीं रहने से लोगों को ख़ासकर महिलाओं को काफ़ी परेशानी होती थी। उन्होंने शौचालय व्यवस्थापक बबलू एसटीडी के प्रोपराइटर चंदवारा निवासी उपेंद्र कुमार मेहता, महेंद्र मेहता और बबलू मेहता को साधुवाद दिया। यूवा नेता गौतम कुमार ने कहा कि आजतक जो काम इचाक की प्रशाशन, नेता और जनप्रतिनिधि नहीं कर पाए वो काम श्री शंकर मेहता के पुत्रों ने कर दिखाया। संचालक उपेंद्र कुमार मेहता ने कहा कि बाजार में आनेवाले लोगों की ख़ासकर महिलाओं की समस्या को देखते हुए शौचालय बनवाया।
यहां लोग न्यूनतम शुल्क देकर सेवा ले सकते हैं। मौके पर उपस्थित मुखिया संघ के पुर्व अध्यक्ष सन्तोष कुमार मेहता ने शौचालय विकास हेतु 11000/रु. का चेक बबलू एसटीडी के संचालक उपेंद्र मेहता को सौंपा। इस दौरान पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष गौतम नारायण सिंह, पुर्व मुखिया सुनिल कुमार मेहता, समाजसेवी ओम प्रकाश मेहता ने भी अपनी बात रखी। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष सोनी, सरदार कर्णवीर सिंह, वकील मेहता, जयनारायण मेहता, भाजपा नेता बद्री मेहता, भागीरथ साहू, धनेश्वर सोनी, डॉ कौशल मेहता, मुखिया प्रतिनिधि अभिशेक कुमार, रितेश कुमार, बसन्त नारायण मेहता समेत कई लोग उपस्थित थे।
