निशिकान्त मिस्त्री

जामताड़ा । आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष पर आज समाज कल्याण समिति जामताड़ा के तत्वाधान में दो दिवसीय अधिविध एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत आज समाज कल्याण समिति के द्वारा स्कूली बच्चों का चित्रकला प्रतियोगिता एवं क्विज प्रतियोगिता का का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जामताड़ा के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। चित्रकला प्रतियोगिता में शामिल बच्चों ने एक से बढ़कर एक ड्राइंग बनाएं। जो भी बच्चे इस चित्रकला प्रतियोगिता में क्रमशः प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करेंगे उन्हें कल शाम समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र मंडल जी के हाथों से सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।

ओपन क्विज प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी हिस्सा लिया।चित्रकला प्रतियोगिता की तरह क्विज प्रतियोगिता के विजेता को भी समानित किया जाएगा।समाज कल्याण समिति द्वारा अधिविध और सांस्कृतिक कार्यक्रम कार्यक्रम का आयोजन होने से शहरवासियों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष वीरेन्द्र मंडल ने कहा की कोरोना महामारी के कारण दो वर्षो तक सांस्कृतिक कार्यकर्म का आयोजन नहीं हो सका था।इस वर्ष अनुकूल समय होने के कारण आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष पर समाज कल्याण समिति के बड़े हर्षोल्लास के साथ अधिविध व सांस्कृतिक कार्यकर्म का आयोजन किया गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *