रामावतार स्वर्णकार
इचाक । आजादी के अमृत महोत्सव पर प्रखंड के मोदी मोहल्ला स्थित इन्दिरा गांधी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में शनिवार को चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के करीब 200 छात्र छात्राओ ने भाग लिया। प्रतियोगिता में शामिल बच्चों ने कई आकर्षक चित्र ओर रंगोली बनाया। इसके उपरांत विद्यालय से प्रभात फेरी निकाली गई। जिसमें विद्यालय के बच्चों ने हाथ में तिंरगा लिए भारत माता की जय और और वंदे मातरम का नारा लगाते हुए मोदी मोहल्ला, इचाक बाजार, नया काली मंडा होते हुए पुनः विद्यालय परिसर पहुंचे।

इस दौरान बच्चों ने लोगों से अपने अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज तिंरगा लगाने को लेकर प्रेरित किया। विद्यालय के प्राचार्य बिपिन कुमार ने उपहार देकर बच्चों को सम्मानित किया। कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमारा स्वाभिमान है। हमे आजादी का अमृत महोत्सव को विजयपर्व के रुप में मनाना चाहिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में उप प्राचार्य राज कुमार गोप, सुनीता कुमारी, अवध कुमार, शम्भू सर, रंजना कुमारी, दिलीप कुमार, राहुल कुमार समेत पुरा विद्यालय परिवार एवं बच्चों की भूमिका अहम रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *