निशिकान्त मिस्त्री

जामताड़ा । आजादी के 75 वा अमृत महोत्सव के शुभ उपलक्ष हर घर तिरंगा अभियान के तहत 14 अगस्त को नगर पंचायत जामताड़ा के द्वारा भव्य ऐतिहासिक पद यात्रा जामताड़ा शहर में निकाली गई।यह तिरंगा पद यात्रा पूरे गाजे बाजे और डीजे की देशभक्ति धुन पर वीर कुंवर सिंह चौक से शुरू होकर पूरे जामताड़ा शहर का भ्रमण किया। पूरा शहर इस तिरंगा पदयात्रा के कारण देशभक्ति की भावना से जागृत हो उठा। जामताड़ा के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी भव्य तिरंगा पद यात्रा हुई। यह पद यात्रा पूरी तरह से ऐतिहासिक रही।

इस तिरंगा पदयात्रा में शहर के सभी वर्ग के हजारों की संख्या में महिला पुरुष ने बड़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस ऐतिहासिक तिरंगा पदयात्रा को लेकर शहर के लोगों में खासा उत्साह देखा गया। इस ऐतिहासिक तिरंगा पद यात्रा में मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष रीना कुमारी,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल, सभी वार्ड पार्षद सहित नगर के तमाम प्रबुधजन , गणमान्य व्यक्ति,व्यवसाई वर्ग समेत शहर के सभी वर्गों के महिला पुरुषो ने बड़ चढ़कर हिस्सा लिया।मुख्य रूप से उपस्थित नगर पंचायत अध्यक्ष रीना कुमारी ने कहा की मां चंचला की धरती जामताड़ा में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए भव्य तिरंगा पद यात्रा रैली का आयोजन किया गया।

उन्होंने कहा की  तिरंगा पद यात्रा ऐतिहासिक रूप से सफल रही। इस एतिहासिक तिरंगा पद यात्रा में भाग लेने वाले नगर के तमाम लोगों के प्रति अपना सहृदय आभार प्रकट किया। मौके पर उपस्थित पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने कहा की देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी के आह्वान पर आज पूरा देश तिरंगामय हो चुका हैं। हर किसी के दिल में आज देश भक्ति की भावना पुनर जागृत हो गई हैं।सभी लोग देश भक्ती की भावना से ओतप्रोत हो चुके हैं।इसी कड़ी में आज मां चंचला की धरती जामताड़ा में भव्य एतिहासिक तिरंगा पद यात्रा निकाली गई ।

जिसका आयोजन सफल पूर्वक रहा ,हर जामताड़ावासी का दिल आज देशभक्ति की भावना से लबालब हैं। भारत का आजादी का 75 वर्ष पूर्ण करने पर देश अनेक उतार-चढ़ाव के बीच एक राष्ट्र के रूप में दुनिया में अपना पहचान बनाया है। गुलामी के लंबे कालखंड के कारण भारत का जिन मूल्यों का ह्रास हुआ था आजाद भारत में उन मूल्यों को पुणः स्थापित करने में भारत के महापुरुषों का बहुमूल्य योगदान है जिन्हें जबकि देश आजादी का 75 वां वर्षगांठ मना रही है महापुरुषों के योगदान को याद करने का समय है। देश के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को सबल सशक्त आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया है जो महापुरुषों के प्रति देश का सच्ची श्रद्धांजलि होगी जामताड़ा वासियों के इस देशभक्ति जज्बे ने ही आज के तिरंगा पद यात्रा को पूरी तरह से ऐतिहासिक बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *