रामावतार स्वर्णकार
इचाक । भाई- बहन के बीच अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार प्रखंड में धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने अपने भाई की कलाई में रक्षा सूत्र बांधकर ईश्वर से उनके दीर्घायु होने की कामना की, वहीं भाइयों ने भी ताउम्र बहनों की रक्षा का सौगंध खाया। साथ ही बहनों को कई उपहार दिए। रक्षा बंधन त्योहार को लेकर बाजार भी गुलजार रहा। राखियां और मिठाइयों की दुकानों पर काफ़ी भीड़ देखी गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी रिंकु कुमारी ने प्रखंड वासियों को रक्षा बंधन की बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *