निशिकान्त मिस्त्री
जामताड़ा । आजादी के 75वा अमृत महोत्सव के उपलक्ष पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को नगर पंचायत जामताड़ा के द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए तिरंगा रैली निकाली गई। इस तिरंगा रैली के माध्यम से नगर पंचायत जामताड़ा ने नगर वासियों से अनुरोध किया है की स्वतंत्रता सफ्ताह 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच अपने अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा लगाकर उन महान स्वतंत्रता सेनानियो को याद करना हैं। जिन्होंने हमारे महान देश को बनाने में अपना अपना योगदान दिया है। नगर पंचायत जामताड़ा द्वारा आयोजित इस जन जागरूकता तिरंगा रैली में नगर पंचायत के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी मानोज कुमार व सभी वार्ड पार्षद सदस्य सहित सभी कर्मी सम्मलित हुए।
नगर पंचायत जामताड़ा के अध्यक्ष रीना कुमारी ने कहा की देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर पंचायत जामताड़ा के तत्वाधान में आज नगर पंचायत के द्वारा जन जागरूकता अभियान के तहत तिरंगा रैली निकाली गई। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से जामताड़ा के हर घर में 13 से 15 अगस्त के बीच राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगेगा। नगरवासियों से अपील की है की 13 से 15 अगस्त के बीच अपने अपने घरों तिरंगा झंडा जरूर लगाए।
कार्यपालक पदाधिकारी मानोज कुमार ने कहा की आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान को लेकर नगर पंचायत जामताड़ा के द्वारा जन जागरूकता अभियान के तहत शहर के प्रमुख चौक चौराहे पर तिरंगा रैली और शिविर लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है और इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी के सहयोग से अपने कर्तव्य का निर्वाह कर रहे हैं। जामताड़ा वासियो से अपील हैं की अपने अपने घरों तिरंगा झंडा जरूर लगाए। इस संबंध में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेन्द्र मंडल कहा की केंद्र सरकार के इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम हर घर तिरंगा अभियान को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए हम सभी जामताड़ावासियों को 13 से 15 अगस्त के बीच अपने अपने घरों में निश्चित रूप से तिरंगा झंडा लगाएं।
इस कार्यकर्म में उपस्थित नगर पंचायत उपाध्यक्ष चंडी चरण जी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा लगाने के लिए नगर पंचायत जामताड़ा के द्वारा तिरंगा रैली निकाल कर लोगो को जागरूक किया गया साथ ही नगर वासियों से अपील की हैं अपने अपने घरों में तिंरगा झंडा जरूर लगाए।
