रामावतार स्वर्णकार
इचाक । आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर संपूर्ण राष्ट्र अमृत महोत्सव मना रहा है। अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को लेकर शुक्रवार को गोबरबंदा पंचायत क्षेत्र में उप प्रमुख सत्येंद्र कुमार मेहता एवं मुखिया संघ के अध्यक्ष रंजीत कुमार मेहता के नेतृत्व में तिरंगा गौरव पदयात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लिए और भारत माता की जय का नारा लगाते हुए पदयात्रा पंचायत के विभिन्न गांवों में घूमकर लोगों से 13 से 15 अगस्त तक अपने अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की गई। उप प्रमुख सत्येंद्र कुमार ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान प्रत्येक देशवासी के लिए स्वाभिमान का पर्व है।

देश की आजादी में अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले उन शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि है, जिनकी बदौलत आज हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत मेहता ने कहा कि भारत माता के आत्मसम्मान की सुरक्षा सुनिश्चित हो। सदियों पहले भारत विश्व गुरु हुआ करता था और एक बार फिर भारत विश्व गुरु बनने की राह पर है। उन्होंने बताया कि अमृत महोत्सव में ना सिर्फ देशवासी भाग ले रहे हैं बल्कि विदेशों में रहने वाले भारतीय भी कार्यक्रम का हिस्सा बन रहे हैं।

मौके पर उप मुखिया साजमा खातून, राजू मेहता, किशोरी मेहता, सत्येंद्र मेहता, नंदकिशोर मेहता, सुनील मेहता, मनोहर यादव, सुदन साव, अशोक राम, मो0 मुस्तफा, मो0 कमाल,मो अकिल, मो जिब्रेल, मो अनीस, मो सरफूल, मो दस्तगीर, मो शहाबुद्दीन, विकास, शंकर, रंधीर, अरबिंद, सुभाष, प्रमोद, संजीत, वकिल, अनुज, रामप्रवेश, रितु लकड़ा, शाहिन, सविता, सरस्वती, सभी वार्ड सदस्य, सभी जलसहिया, सभी सहिया, महिला मंडल की सदस्य सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *