रामावतार स्वर्णकार
हजातीबाग । आजादी के अमृत महोत्सव पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को तिरंगा जश्न पदयात्रा सदर विधनसभा के सुल्ताना से निकाला। पदयात्रा के दौरान हाथों में तिंरगा लिए सुल्ताना से खिरगांव में रोड होते हुए इंद्रपुरी चौक आकर सभा में तब्दील हो गया। कार्यक्रम के नेतृत्व ज़िला कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह कर रहे थे। पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने रास्ते में मिलने वाले संविधान निर्माता बाबा साहेब आंबेडकर, लालबहादुर शास्त्री और सरदार वल्लभ भाई पटेल के आदमकद प्रतीमा पार माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रमंडलीय अध्यक्ष और पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी डॉ. आरसी मेहता ने कहा कि तिंरगा आजादी का प्रतीक है। देशभक्ति की भावना हर देशवासी में विद्यमान है। मौके पर जिला परिषद सदस्य मुकेश राम, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा, पूर्व नगर अध्यक्ष मनोज कुमार भगत, पूर्व मुखिया बबलू मेहता, राज कुमार मेहता, इंटर प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष साजिद अली खान, प्रवक्ता निसार खान, चंद्रशेखर मिश्रा, शशि मोहन सिंह, शैलेंद्र यादव, विनोद कुशवाहा, डॉ दीपक सिंह, पूर्व प्रमुख बाबर अंसारी, सरोज मेहता, अर्जुन मेहता, दिलीप मेहता, प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप मंडल, नरसिंह प्रजापति, अधिवक्ता अजय कुमार समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।
