निशिकान्त मिस्त्री

जामताड़ा । वन विभाग के द्वारा गुरुवार को रक्षाबंधन के त्यौहार के अवसर पर जामताड़ा वन प्रमंडल के सभी प्रक्षेत्रों में वृक्ष रक्षाबंधन के समारोह का आयोजन किया गया। उपस्थित ग्रामस्थ,वनसमिति सदस्यों एवं वनकर्मियों द्वारा पेड़-पौधे, पशु-पक्षीयों के संरक्षण का संकल्प किया गया।साथही बहनों-दीदीयों को विभिन्न पौधा देकर सन्मानित भी किया गया। वहीं नारायणपुर वन प्रक्षेत्र अंतर्गत  रघुनाथपुर, कुमारगड़िया, बादलपुर, घटियारी,बोरोपहाड़ी, बीरसिंहपुर, चितरपुर,गादीटांड,बगतरपा, लखनपुर, पलटा, लखनपुर, बोरवा,मतुवाडीह,मधुबन,पहाड़पुर में ग्रामीणों एवम वन विभाग के अधिकारियों एवम कर्मियों ने पेड़-पौधों को रक्षासूत्र बांधकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

मौके से वन प्रमंडल पदाधिकारी अजिंक्य बनकर देवीदास ने कहा कि वर्तमान समय मे वन को संरक्षित करना बहुत जरूरी है.वातावरण में असुद्ध वायु के कारण लोग बीमार हो रहे है। धरती तप रही है.वर्षा का आसमान वितरण और वर्षा का अभाव से धरती के सभी प्राणी त्रस्त है.ऐसे समय मे पौधरोपण के साथ संरक्षण भी जरूरी है.इसलिए वन विभाग के द्वारा रक्षाबंधन के अवसर पर यह पहल की गई है.इस अवसर पर वनरक्षी सपन पंडित,पुलक,समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *