निशिकान्त मिस्त्री

जामताड़ा । देश के 75 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में देश के सम्मान में अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी द्वारा पूरे देश के सभी जिलों में हाथों में देश का तिरंगा झंडा लेकर कांग्रेस पार्टी के सभी नेता एवं कार्यकर्ता पदयात्रा भारत गौरव यात्रा कार्यक्रम कर रहे हैं। प्रत्येक जिले में 75 किलोमीटर की पदयात्रा करनी है। पद यात्रा के दौरान रास्ते में महापुरुषों एवं क्रांतिकारियों के प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए आगे बढ़ना है। कार्यक्रम की जानकारी पत्रकारों को देते हुवे जामताड़ा में एक प्रेस कांफ्रेंस के आयोजन किया गया। जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य हरिमोहन मिश्रा, सेवा दल के जिला अध्यक्ष पंकज झा, विमल भैया, मुस्तफा अंसारी समेत पार्टी के अन्य लोग उपस्थित थे।

मौके पर हरिमोहन मिश्रा ने कहा की गौरव यात्रा कार्यक्रम के तहत कांग्रेस पार्टी के द्वारा जामताड़ा जिला में 12 से 14 अगस्त तक तिरंगा पदयात्रा भारत गौरव यात्रा का कार्यक्रम किया जाएग। जिसका शुभारंभ मिहिजाम के इंदिरा चौक से 12 अगस्त प्रारंभ होगी। मिहिजाम नगर भ्रमण करते हुए ढेकीपाड़ा मोड़, गोरायनाला मोड़, शहरडाल मोड़, बोदमा मोड़ एवं बेवा मोड़ होते हुए जामताड़ा के चंचला मंदिर के समीप इंदिरा चौक पर समापन होगी 13 अगस्त को सुबह 9:00 बजे गाड़ी से नाला प्रखंड के लिए प्रस्थान की जाएगी अमलाचातर मोड़, खैरा मोड़ होते हुए नाला बाजार में कार्यक्रम करते हुए कुंडहित प्रखंड एवं फतेहपुर प्रखंड में भी कार्यक्रम होगी।

समाप्ति बगदाहा मोड़ सिदो कान्हू चौक पर शाम 9:00 बजे होगी 14 अगस्त को नारायणपुर प्रखंड के केंदुआटांड़ सिदो कान्हू चौक से सुबह 9:00 बजे कार्यक्रम आरंभ होगी। पबिया मोड़, धर्मपुर मोड़, मोहड़ा मोड़, पोसोई मोड अंबेडकर चौक होते हुए पुराना कोर्ट मोड़ अंबेडकर चौक बिरसा मुंडा चौक गांधी चौक होते हुए जामताड़ा सुभाष चौक पर समाप्ति की जाएगी साथ ही जामताड़ा इंदिरा चौक पर भी माल्यार्पण किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *