निशिकान्त मिस्त्री
जामताड़ा । विश्व आदिवासी दिवस के शुभ अवसर पर मिहीजाम नगर मंडल में भारतीय जनता पार्टी एसटी मोर्चा के नगर मंत्री दयावती मुर्मू जी के नेतृत्व में आम बागान पेट्रोल पंप से इंदिरा चौक मिहीजाम तक भव्य रैली का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वीरेंद्र मंडल शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि वीरेंद्र मंडल को अंग वस्त्र पहनाकर भव्य स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने रैली में भाग लेकर आदिवासी ढोल बजाकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। सभी आदिवासी भाइयों ने ढोल नगाड़े की धुन पर आदिवासी नृत्य कर माहौल को मनमोहक बनाया।
मौके पर बीरेन्द्र मंडल ने सिद्धू कानू मुर्मू की आदम कद पर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं सभी आदिवासी पुरुष, महिलाओं एवं नौजवान साथियों को विश्व आदिवासी दिवस की अनंत शुभकामनाएं दी।
मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री रीता शर्मा, नगर उपाध्यक्ष राकेश साव, शंकर कापड़ी, गणेश पासवान, दुलाल राय, नगर मंत्री संदीप तात्या, देवजीत गोराई, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मीना शर्मा, महिला मोर्चा जिला महामंत्री ब्यूटी सिंह, एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष सिद्धेश्वर दास, एससी मोर्चा नगर अध्यक्ष रंजीत सोरेन, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष रंजू देवी, जिला मंत्री संजू देवी, गोरेलाल शर्मा, रोशन कुमार, सोनू महतो सहित भारी संख्या में आदिवासी समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
