निशिकान्त मिस्त्री
जामताड़ा । आज राजकुमारी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष तरुण गुप्ता के द्वारा 51 जोड़ी के द्वारा शीतल कुटीर में महा रुद्राभिषेक का आयोजन भव्य रूप से किया गया! इस आयोजन में रांची के प्रसिद्ध पंडित अरुण पांडे और उनके टीम के द्वारा गीत संगीत और मंत्रोचार के साथ भव्य महा रुद्राभिषेक आयोजन किया गया । इस आयोजन में शहर के प्रमुख धर्म पुरुष अपनी पत्नी के साथ कुल एक्वान जोड़े में महा रुद्राभिषेक आयोजन में सम्मिलित होकर वातावरण को भव्य बनाने का काम किया। इस धार्मिक अनुष्ठान से मन के साथ वातावरण भी पवित्र होने का कार्य होता है।
इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक तरुण गुप्ता ने कहा कि आज दूसरी बार सावन के इस पवित्र महीने में महा रुद्राभिषेक करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, पिछले बार की तुलना में इस बार कुल 51 जोड़ों ने बैठकर इस महा रुद्राभिषेक को भव्य बनाने का कार्य किया। इस महा रुद्राभिषेक में दो सौ केजी दूध का प्रभु शिव के अभिषेक में इस्तेमाल किया गया। इस तरह के आयोजन से पूरे शहर में एक धार्मिक वातावरण तो बनता ही है ,साथ ही इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालु एक साथ बैठकर जब रुद्राभिषेक का कार्यक्रम करता है, तो इसकी भव्यता में चार चांद लग जाते हैं।
आज इस आयोजन में जितने भी भक्तगण आकर इस कार्यक्रम को भव्य रूप देने का जो कार्य किया उसके लिए मैं उसे दिल से साधुवाद देता हूं। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में अरुण चौधरी, मनोज बनवाल ,गुड्डू बरनवाल ,मिथुन मंडल, मनोरंजन मंडल, दिनेश तिवारी के साथ दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।