धनबाद । जिले के एसएन एमएमसीएच में गिरिडीह से 5 लोगों को विषाक्त भोजन खाने के बाद भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि गिरिडीह स्थित निरंजन हाईटेक कंपनी में कुछ लोग काम करते है। जो कंपनी परिसर में ही रह कर खाना वगैरह खाते थे। इसी क्रम में आज शुक्रवार को खाना खाने के बाद 5 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी स्थिति को गंभीर देखते हुए धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। इलाजरत लोगों का आरोप है कि खाना पकाने वाला व्यक्ति जानबूझकर खाने में कुछ विषाक्त चीज मिलाकर उन लोगों को खिलाया है।
जिससे उनकी तबीयत खराब हो गई। जबकि आरोपी राजू कुमार का कहना है कि उसके खिलाफ लगाया जाने वाले आरोप बेबुनियाद है। क्योंकि वह भी उसी खाना को खाया था।फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए लोगों में द्वारका सिंह, ओम कुमार, वकील राय, सुनील सिंह और संजीत माथा बताए जाते है। सभी प्रभावित लोग कोबरा लाइन सिक्योरिटी गार्ड प्राइवेट लिमिटेड के कर्मी है। मामले में गिरिडीह जिले में मामला दर्ज किया गया है, जहां पुलिस जांच कर रही है।
