निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा। पाकुड़िह निवासी एवं रामगढ़ में पदस्थापित डीएसपी अकरम राजा की मौसी खुशबू खातून की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे में परिवार के अन्य सदस्य भी घायल बताए जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, खुशबू खातून परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रांची के बरियातू से रामगढ़ जा रही थीं। सभी लोग डीएसपी अकरम राजा से मिलने के लिए रामगढ़ जा रहे थे। इसी दौरान रामगढ़ पहुंचते ही उनका वाहन भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि खुशबू खातून की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घायल परिवार के अन्य सदस्यों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घायलों की स्थिति के संबंध में फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। जामताड़ा के पाकुड़िह क्षेत्र में भी हादसे की खबर से मातम का माहौल है। दुर्घटना के कारणों और घायलों की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *