निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । जिले में साइबर अपराध रोकथाम को लेकर पुलिस के द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाई जा रही है, इसी कड़ी में एस पी शंभु कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर जामताड़ा पुलिस ने मिहिजाम थाना क्षेत्र के चरकापहाड़ी मोड़ के पास छापेमारी कर दो शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। जिसे लेकर आज साइबर अपराध थाना में डी एस पी अमित कुमार रविदास ने प्रेस कांफ्रेंस कर मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर साइबर अपराध थाना प्रभारी राजेश मंडल के नेतृत्व में गठित एक विशेष टीम द्वारा मिहिजाम थाना क्षेत्र के चरकापहाड़ी मोड़ के पास छापेमारी कर मुस्ताख़ अंसारी और अमजद अंसारी को गिरफ्तार किया। दोनों के पास से तीन मोबाइल और तीन फर्जी सिमकार्ड बरामद हुआ है। दोनों आरोपी मिलकर फर्जी तरीके से दूसरों के नाम पर जारी सिम कार्ड और मोबाइल का इस्तेमाल करते थे। वे लोगों से साइबर ठगी करते थे और अन्य साइबर अपराधियों से आधे दामों पर गिफ्ट वाउचर खरीदकर उनसे सामानों की खरीदारी किया करते थे। दोनों अभियुक्तों के खिलाना साइबर अपराध के विभिन्न धाराओ में मामला दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है। छापेमारी दल में पु०नि० प्रशांत कुमार (साइबर अपराध थाना, जामताड़ा) पु०नि० मनीष कुमार गुप्ता (साइबर अपराध थाना, जामताड़ा) पु०अ०नि० हीरालाल महतो (साइबर अपराध थाना एवं रिजर्व गार्ड के आरक्षी/हवलदार) शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *