निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा /मिहिजाम । विधायक इरफान अंसारी के अकूत संपत्ति की जांच हो। उक्त बातें झामुमो जिलाध्यक्ष सह  20 सूत्री उपाध्यक्ष श्यामलाल हेंब्रम ने कहा। वे मिहिजाम स्थित पार्टी कार्यालय में आगामी 8 अगस्त को होने वाले शहादत दिवस को लेकर बैठक के दौरान कहा। उन्होंने कहा की स्थानीय विधायक ने विभिन्न स्थानों पर अकूत संपत्ति अर्जित किया है। जिसकी जांच सरकार करें। उन्होंने यह भी कहा कि इरफान अंसारी गठबंधन की सरकार को हर समय अस्थिर करने एवं गिराने के लिए हर समय षड्यंत्र करते आया है। यह विधायक के लायक नही है।

कांग्रेस आलाकमान को दिया धन्यवाद

जिला अध्यक्ष श्यामलाल हेंब्रम ने इरफान अंसारी को कांग्रेस पार्टी के द्वारा निलंबन किए जाने की घटना को स्वागत योग्य बताते हुए कांग्रेस के आलाकमान सोनिया गांधी, राहुल गांधी एवं झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के लोगों को पार्टी में रहने का कोई औचित्य नहीं है।

सामाजिक बहिष्कार होगा

जिला अध्यक्ष श्यामलाल हेंब्रम ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इरफान अंसारी का सामाजिक बहिष्कार हम लोग करेंगे। साथ ही साथ आने वाले दिनों में इस सीट पर झामुमो हर हाल में अपनी भागीदारी को सुनिश्चित करेगी।

ये भी रहे उपस्थित

बैठक में जिला अध्यक्ष के अलावे जिला 20 सूत्री सदस्य प्रोफेसर कैलाश प्रसाद साव, मदन मरांडी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मेरी मरांडी ,एलिजाबेथ, वार्ड पार्षद विष्णु देव मुर्मू, आफताब आलम, पिंटू कुमार, कामेश्वर तिवारी, सूरज रवानी  के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *