निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । पुलिस अधीक्षक शम्भु कुमार सिंह ने आज जिले की पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने और साइबर अपराध के मामलों के त्वरित अनुसंधान के लिए पुलिस अधीक्षक ने 16 पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया है. जिला आदेश के अनुसार सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं। संबंधित पदाधिकारियों को नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देकर अनुपालन प्रतिवेदन सौंपने का निर्देश दिया गया है।
तबादले के तहत पुअनि जाहिद अंसारी को पुलिस केंद्र से जामताड़ा थाना, पुअनि अमृत कुमार राम को साइबर अपराध थाना से नारायणपुर थाना, पुअनि वैभव सिंह को साइबर अपराध थाना से करमाटांड़ थाना, पुअनि प्रकाश सेठ को साइबर अपराध थाना से मिहिजाम थाना तथा पुअनि चंदन कुमार तिवारी को पुलिस केंद्र से फतेहपुर थाना भेजा गया है. वहीं सअनि सुखनाथ भगत को पुलिस केंद्र से मिहिजाम थाना, सअनि सिद्धो सोरेन को पुलिस केंद्र से महिला थाना जामताड़ा, सअनि मुन्ना कुमार सिंह को SIPU कार्यालय, सदर कोर्ट, जामताड़ा से नारायणपुर थाना तथा सअनि छोटेलाल कुमार को पुलिस केंद्र से मिहिजाम थाना में पदस्थापित किया गया है। साइबर अपराध से जुड़े मामलों के अनुसंधान में तेजी लाने के उद्देश्य से पुअनि अमित कुमार, पुअनि कृष्ण कुमार, पुअनि भूषण चंद्र दास, पुअनि गुलशन कुमार सिंह, पुअनि अनिल अभिषेक और पुअनि विकास कुमार तिवारी को विभिन्न थाना एवं प्रतिष्ठानों से स्थानांतरित कर साइबर अपराध थाना, जामताड़ा में पदस्थापित किया गया है. इसके अलावा पुअनि सुशील टुडू को पुलिस केंद्र, जामताड़ा से साइबर अपराध थाना भेजा गया है. आदेश में सभी पदाधिकारियों को तत्काल नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है. इस फेरबदल को कानून-व्यवस्था मजबूत करने और साइबर अपराध पर नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है
