बोकारो । झारखंड के बोकारो जिले के नावाडीह से बुधवार को ट्रिपल मर्डर का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है । जहां नावाडीह थाना क्षेत्र के कुकुरलीलवा गांव में वृद्ध दंपती की कुल्हाड़ी से मारकर निर्मम हत्या कर दी गई । जबकि इस हमले में गंभीर रूप से घायल बहू ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया । पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए सनकी आरोपी राजू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है । जानकारी के अनुसार वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है । मृतकों में जानकी महतो, उनकी पत्नी और बहू शामिल है । सनकी राजू सिंह ने सबसे पहले बिचरा लेकर जा रही एक वृद्ध महिला पर कुल्हाड़ी से वार किया । जब उसे बचाने के लिए उनके पति आये, तो उन पर भी कुल्हाड़ी से कई वार कर दिए । इसके बाद राजू सिंह ने जानकी महतो की बहू पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया । इस हमले में वृद्ध पति-पत्नी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई ।जबकि उनकी बहू गंभीर रूप से घायल हो गई । घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया । जहां इलाज के दौरान बहू की मौत हो गई । सूचना मिलते ही नावाडीह थाना पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंची और आरोपी राजू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है । साथ ही दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में आरोपी की मानसिक स्थिति और हमले के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है । घटना के संबंध में परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है । पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है । इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है । ग्रामीणों ने दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *