निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । पुलिस अधीक्षक शम्भु कुमार सिंह के अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय के कक्ष में आहूत् किया गया। अपराध गोष्ठ में सभी थाना प्रभारी, सभी पुलिस निरीक्षक, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी / पुलिस उपाधीक्षक सहित सभी कार्यालय के शाखा प्रभारी उपस्थित रहें। अपराध गोष्ठी बैठक में क्षेत्र में विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, सुरक्षा-व्यवस्था सहित सभी प्रकार लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई।
माह मई, 2026 से लेकर अवतक जिला अन्तर्गत वारंट निष्पादन/गिरफ्तारी कुल 753 की गई है। जिला अन्तर्गत माह जून 2026 में विभिन्न कांडों में वांछित कुल-43 अभियुक्तों/व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
सभी थाना प्रभारी/पुलिस निरीक्षक/पुलिस उपाधीक्षकों को क्षेत्र के गंभीर प्रवृत्ति के घटना में संलिप्त अपराधकर्मियों एवं सीमावर्ती थाना क्षेत्र के अपराधकर्मियों सहीत वैसे महत्वपूर्ण कांडों के अपराधकर्मी जो हाल में जेल से छुटे है की सूची तैयार कर उनके गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। महिलाओ एवं बच्चों से संबंधित अपराध पर त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई करने, महत्वपूर्ण अपराध में फिरार चल रहे अपराधकर्मियों का अभियान चलाकर गिरफ्तार करने हेतु निर्देश दिया गया। जिला में साईबर ठगी करनेवाले अपराधकर्मियों के विरूद्ध सूचना प्राप्त कर लगातार छापामारी करते हुये संलिप्त साईबर अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी एवं इस अपराध पर पूर्णतः अंकुश लगाने का निर्देश दिया गया।
जिला अन्तर्गत लंबित सभी प्रकार के कांडों वारंटों/स्थाई वारंटो का सत्यापन कर त्वरित निष्पादन करने तथा क्षेत्र में मुस्तैदी के साथ गश्ती/बैंक/ए०टी०एम०/ज्वेलरी शॉप/व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर सुरक्षात्क कार्रवाई/पुलिस बल की उपस्थिति बनी रहे सुनिश्चित करने का निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिया गया।
क्षेत्र में सड़क दूघर्टना के रोकथाम हेतु लगातार जागरूकता अभियान चलाने/नियम का उलंघन करने वाले वाहन चालको पर विधि-सम्मत कार्रवाई करने/महिला प्रताड़ना/ डायन प्रथा/दहेज प्रथा/बाल विवाह/साईबर अपराध से बचाव / अवेध मादक पदार्थ तम्बाकु के दूष्प्रभाव नशा मुक्ति कैम्पेन के तहत क्षेत्र में नियमित रूप से ग्रामीण क्षेत्रों/स्कुल/ कॉलेजों/शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम चलाते हुये छात्रो सहित आम लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया।
आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास को बढ़ाने उनके समस्याओं पर विधि-सम्मत त्वरित कार्रवाई करने एवं क्षेत्र में पुलिस-पब्लिक का मित्रवत संबंध स्थापित करने हेतु समुचित कार्रवाई करने, क्षेत्र में अपराध नियंत्रण / अवैध गतिविधि पर पूर्णतः अंकुश लगाने/नियमित एण्टी काईम वाहन जॉच सुरक्षा हेतु क्षेत्र में सघन गश्ती रखने का सख निर्देश दिया गया। श्रावणी मेला-2026 के अवसर पर जिला क्षेत्र में सड़क मार्ग से आने-जानेवाले कॉवरियों की समुचित सुरक्षा हेतु सभी संवेदनशील स्थानों पर सघन गश्ती एवं सतत निगरानी सहित समुचित सुरक्षा-व्यवस्था सुनिश्चित करेने हेतु निर्देश दिया गया।
साथ ही पुलिस केन्द्र, जामताड़ा में पुलिस सभा का आयोजन कर जिलाबल के पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के सामुहिक समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण हेतु सर्वसंबंधित को आदेशित किया गया।
