निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । आज पुलिस अधीक्षक शम्भु कुमार सिंह को गुप्त सूचना प्राप्त हुइ कि एक अपराधकर्मी लाल रंग की मोटरसाईकिल से बीचकोड़ा फतेहपुर की और से दुमका की ओर जा रहा है। इस सूचना के आधार पर गठित एस०आई०टी० टीम के द्वारा बनगढ़ी पुल के पास पहुँचकर वाहन चेकिंग लगया गया। चेकिंग के क्रम में लगभग 09.40 बजे एक व्यक्ति लाल रंग की मोटरसाईकिल से फतेहपुर की और आते हुये दिखाई पड़ा। मोटरसाईकिल चालक के द्वारा पुलिसबल को देखते हुये मोटरसाईकिल को घुमाकर भागने का प्रयास किया । जिसे मौजूद पुलिस बल के द्वारा खदेड़कर पकड़ा गया, जिसका नाम पुछताछ के कम में फिरोज अंसारी पे० सिकन्दर अंसारी सा०-तुलसडाबर, थाना-चितरा, जिला देवघर होना बताया गया, जिसकी विधिवत तलाशी लिये जाने पर उसके पास से एक देशी कट्टा एवं 02 जिन्दा गोली विधिवत बरामद किया गया। इस संदर्भ में फतेहपुर थाना कांड सं0-21/26 दिनांक- 08.06. 2026 धारा 317 (2) / 317(5) बी०एन०एस० एवं 25 (1-बी०) ए0/26 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया।


विदित हो कि विगत दिनांक-29.05.2026 की रात्रि समय करीब 20.00 बजे फतेहपुर बाजार में दो मोटरसाईकिल पर सवार 04 अज्ञात अपरधकर्मियों के द्वारा स्वर्ण व्यवसाई अमरजीत वर्मण, सा० फतेहपुर से हथियार का भय दिखाकर नगदी एवं सोने-चांदी के जेवरात का बैग को छीनने की घटना गई थी। (फतेहपुर थाना कांड संख्या 18/26, दि०-30.05.2026, धारा-309 (4) बी०एन०एस०)। गिरफ्तार अभियुक्त फिरोज अंसारी पे० सिकन्दर अंसारी सा०-तुलसडाबर, से पूछताछ के क्रम में कांड में उसकी संलिप्तता के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है। अभियुक्त द्वारा अपने अन्य तीन सहयोगियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम देने की योजना एवं घटना में सहभागिता के संबंध में पुलिस को जानकारी दी गई है। पुछताछ के क्रम में अभियुक्त ने इस कांड के अलावे देवघर, दुमका एवं जामताड़ा जिला के क्षेत्रों में हुई करीब 18 कांडों (लूट/डकैती/हत्या) की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। अन्य अपराधकर्मियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा जिसके लिए गठित एस०आई०टी० टीम के द्वारा लगातार छापामारी की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त कुख्यात अपराधी का अबतक ज्ञात जानकारी के अनुसार लूट, डकैती, अपरहण, हत्या आदि के कुल 18 काण्ड दर्ज हैं जिसका विवरणी निम्न प्रकार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *