निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । जिला चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के तत्वावधान में आज पाटोदिया धर्मशाला में निबंधन कार्यशाला एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में व्यवसायी वर्ग के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के देवघर अंचल राज्य कर संयुक्त आयुक्त सुदामा महतो, चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स के संथाल परगना उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने व्यवसायियों को जीएसटी एवं व्यापार कर से संबंधित विभिन्न नियमों, निबंधन प्रक्रिया तथा कर प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी। कार्यशाला में मौजूद अधिकारियों ने व्यवसायियों की समस्याओं को भी सुना तथा जीएसटी निबंधन, रिटर्न फाइलिंग और कर संबंधी अन्य प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान व्यवसायियों से नियमों का पालन करते हुए समय पर कर भुगतान करने की अपील की गई। सुदामा महतो ने कहा कि व्यवसायियों को कर प्रणाली के प्रति जागरूक करने और ऑनलाइन निबंधन प्रक्रिया को सरल बनाने के उद्देश्य से यह शिविर आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा व्यापारियों को पारदर्शी और सरल कर व्यवस्था उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *