निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । जिले के करमाटांड़ और नारायणपुर थाना क्षेत्र में साइबर अपराध करने की गुप्त सूचना एस पी शम्भु कुमार सिंह को मिली, जिसके बाद एस पी ने त्वरित कार्यवाही करते हुवे पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, राजेश मंडल, साईबर अपराध थाना के नेतृत्व में साथ पु०नि० मनीष कुमार गुप्ता छापमारी दल का गठन करते हुए करमाटाँड़ थानान्तर्गत ग्राम मट्टाँड़ स्थित विष्णु मंडल, पिता बाबुराम मंडल का घर पर साईबर अपराधियों के विरूद्व छापामारी की गई। छापामारी के क्रम में साईबर अपराध कारित करते हुए 02 साईबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया तथा एक अन्य घटनाक्रम में सियाटाँड़ एवं झिलुवा स्थित जंगल में साईबर अपराधियों 01 अपराधी को गिरफ्तार किया गया पुनः दूसरी घटना के सूचना के आधार पर नारायणपुर थानान्तर्गत ग्राम लोकनियाँ स्थित किशोर दास, पिता लालचंद दास के घर पर साईबर अपराधियों के विरूद्व छापामारी की गई। छापामारी के क्रम में साईबर अपराध कारित करते हुए 02 साईबर अपराधियों को गिरफ्तार किया इस संदर्भ में क्रमशः (1) साईबर अपराध थाना कांड संख्या 29/26, दिनांक 23.05.2026, धारा 111(2) (b)/318(4)/319(2)/336(3)/338/340(2)/3(5) Β.Ν.S 2023, 66(B)(C) (D) I.T.ACT & 42 (3)(e) TELECOMMUNICATIONS ACT 2023 एवं (2) साईबर अपराध थाना कांड संख्या 30/26, दिनांक 23.05.2026, धारा 111(2) (b)/318(4)/319(2)/336(3)/338/340(2)/3(5) Β.Ν.S 2023, 66(B) (C) (D) I.T.ACT & 42 (3)(e) TELECOMMUNICATIONS ACT 2023 के अंतर्गत कांड दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 15 मोबाईल, 14 सिम कार्ड, 4 ए०टी०एम० कार्ड, 2 लैपटॉप और 50 हजार नगद राशि बराबर की गई है। इन अभियुक्तों का अपराध शैली बैंक अधिकारी बनकर क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड धारकों को बंद होने की झासा देकर गुप्त जानकारी प्राप्त कर PHONPE/GOOGLE PAY से साईबर ठगी करना, बिजली विभाग का अधिकारी बनकर बिजली बिल के नाम पर ठगी करते थे। आपराधिक इतिहास : (1) प्राथमिकी अभियुक्त सागर नायक साईबर अपराध थाना, जामताड़ा कांड सं0 26/25 में आरोप पत्रित है। (2) प्राथमिकी अभियुक्त किशोर दास साईबर अपराध थाना, जामताड़ा कांड सं0 47/20 में आरोप पत्रित है।
छापेमारी दल में 1. पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, राजेश मंडल, साईबर अपराध थाना, जामताड़ा, 2. पु०नि० मनीष कुमार गुप्ता, 3. पु०अ०नि० संजय कुमार सिंह, 4. पु०अ०नि० हीरालाल महतो, साईबर अपराध थाना के रिजर्व गार्ड के आरक्षी / हवलदार शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *