निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । दिनांक-03/04.05.2026 के रात्रि समय करीब 12.30 बजें मिहिजाम थाना अन्तर्गत ढेकीपाड़ा कब्रस्थान के पास बाईक पर सवार तीन अज्ञात अपराधकर्मी के द्वारा चाकु का भय दिखाकर रेलवे कर्मचारी मो० इरफान अंसारी पिता-मो० महमुद आलम सा०-मालपाड़ा, मिहिजाम थाना – मिहिजाम वर्तमान पता-स्टेशन मास्टर रेलवे काशीटॉड के साथ हथियार का भय दिखाकर मोबाईल फोन, पर्स आदि लूट की घटना कारित किया गया था। इस संदर्भ में मिहिजाम थाना कांड सं0-28/2026 दिनांक-04.05.2026 धारा-309 (4) बी०एन०एस० दर्ज किया गया था।
इस कांड के उद्भेदन एवं संलिप्त अपराधकर्मियों के गिरफ्तारी तथा लूटे गये सामानों की बरामदगी हेतु श्री शम्भु कुमार सिंह (भा०पु०से०) पुलिस अधीक्षक, जामताड़ा के द्वारा एक SIT टीम का गठन किया गया। SIT टीम के द्वारा इस कांड के उद्भेदन के दिशा में लगातार सूचना एकत्र एवं अनुसंधान की जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 25.05.2026 को SIT टीम सूचना प्राप्त हुई कि उक्त कांड के अपराधकर्मियों के द्वारा किसी घटना को अंजाम देने के लिए ग्राम शहरडाल में इकटठा होकर योजना बना रहे।
सूचना के आलोक में SIT टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम शहरडाल गाँव में छापामारी करते हुए एक विधि विवादित किशोर (नाबालिग) को उसके घर से पीछे से एक लोडेड देशी पिस्तौल के साथ पकड़ा गया। इस संदर्भ में मिहिजाम थाना कांड संख्या – 34/26, दिनांक 25.05.2026, धारा 25 (1-B) a/26 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया है।
पकड़े गये उक्त विधि विवादित किशोर (नाबालिग) से गहराई से पुछताछ के कम में इनके द्वारा अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया गया कि दिनांक 03/04 मई 2026 को ढेकीपाड़ा कब्रिस्तान के पास एक व्यक्ति से चाकू का भय दिखाकर तीन आदमी मिलकर बैग, नगदी एवं मोबाईल छिनतई किये थे।
साथ ही इनके द्वारा अपने स्वीकारोक्ति में पश्चिम बंगाल के चित्तरंजन, फतेहपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत दिनांक 11.05.2026 को चितरंजन नॉर्थ से एक महिला का मोबाईल एवं पर्स छिनतई करने की बात स्वीकार की गई है। दोनो घटना में छिनतई किये हुए मोबाईल संजीव मोहली के निशानदेही पर उनके घर से बरामद किया गया है एवं लूटे गये बैग को सुखे तालाब में जला दिया गया है जिसका जला हुआ अवशेष बरामद किया गया है। साथ ही संजीव मोहली द्वारा लूट में प्रयोग किये गये अपाची मोटरसाईकिल संख्या – JH21R-8697 बरामद किया गया है। छापामारी में 1. एक देशी पिस्टल 7.65 mm का, 2. एक जिन्दा गोली 7.65 mm, 3. एक one + Nord ce2 स्मार्ट मोबाईल, 4. एक Vivo मोबाईल बरामद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *