निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेलवे जीआरपी एवं मिहिजाम पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार को मिहिजाम थाना क्षेत्र के मालपाड़ा श्मशान रोड स्थित राजकिशोर साह के घर पर छापेमारी की। बताया जा रहा है कि बिलासपुर रेल पुलिस को सूचना मिली थी कि रेल यात्रियों से चोरी हुए सोना-चांदी सहित महंगे आभूषणों को खरीदकर दोबारा तैयार कर ज्वेलरी दुकान के माध्यम से बेचा जाता था। सूचना के आधार पर छत्तीसगढ़ बिलासपुर रेलवे जीआरपी की टीम मिहिजाम पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से राजकिशोर साह के घर पर दबिश दी। हालांकि छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके से कोई आपत्तिजनक सामान हाथ नहीं लगा। पुलिस ने घर में मौजूद एक महिला को नोटिस देते हुए राजकिशोर साह को जांच के लिए उपस्थित होने का निर्देश दिया है। मामले को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
वहीं जीआरपी थाना प्रभारी विश्वनाथ चक्रवर्ती ने बताया कि बिलासपुर रेल थाना में अपराध कांड संख्या 51/26 305 सी, 112 बी एन एस की धारा में रेल यात्रियों के आभूषण चोरी के मामले में जांच चल रही है।इसी मामले में बिलासपुर से छः लोगों की गिरफ्तारी की गई है, जिसमें चार महिलाएं और दो पुरूष हैं। जो बिलासपुर यात्री ट्रेनों में यात्रियों के आभूषणों को चोरी करते थे। सभी छः अभियुक्त मिहिजाम हिल रोड का ही रहने वाले है और शमसान रोड निवासी को बेचते थे। इसी कड़ी में सूचना के आधार पर मिहिजाम में छापेमारी की गई है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *