निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । भारतीय रेलवे मजदूर संघ के बैनर तले मंगलवार को चितरंजन रेल इंजन कारखाना कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। धरना कार्यक्रम में भारतीय रेलवे मजदूर संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष कृष्णमुरारी पांडे, चिरेका मजदूर संघ जनरल सेक्रेटरी अनुज कुमार, प्रसिडेंट दिनेश कुमार, उत्तम मिश्रा, चंदन पंकज, रंजीत कुमार, अमित साहा, संतोष साहू, आशीष दा के अलावा संघ के अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए। धरना कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की। इस दौरान कर्मचारियों ने चिरेका प्रबंधन एवं रेल मंत्रालय के समक्ष विभिन्न मांगों को उठाया। धरना प्रदर्शन के बाद संघ की ओर से कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सरकार को भेजा गया। मौके पर केंद्रीय उपाध्यक्ष पांडे ने कहा कि रेलवे कर्मचारियों के हितों की लगातार अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण, लंबित सुविधाओं का लाभ, पदोन्नति, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कर्मचारियों की मांगों पर जल्द सकारात्मक पहल नहीं की गई तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। और सड़क से संसद भवन के बाहर आंदोलन की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *