निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र के रतनोबीड पहाडिया टोला स्थित तालाब के बगल झाडी के पास साईबर अपराधियों के द्वारा विभिन्न बैक ग्राहकों से ठगी करने का कार्य किया जा रहा था, इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, राजेश मंडल, साईबर अपराध थाना के नेतृत्व में साथ पु०नि० प्रशांत कुमार छापनारी दल का गठन करते हुए करमाटोड थानान्तर्गत ग्राम रतनोबीड पहाडिया टोला स्थित तालाब से करीब 10 मीटर आगे कब्बी रोड के बगल झाडी के पास साईबर अपराधियों के विरुद्ध छापामारी की गई। छापामारी के क्रम में साईबर अपराध कारित करते हुए 04 साईबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया एवं एक अन्य घटनाक्रम में साईबर अपराधियों को फर्जी सिन आपूर्ति करने वाले को कालाझरिया स्थित पेट्रोल पंप से पास से फर्जी सिम के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त क्रमशः(1) रिजवान अंसारी उम्र 19 वर्ष पिता अब्दुल मन्नान अंसारी।(2) बसीर अंसारी, उम्र 30 वर्ष, पिता मरहूम नौशाद नियाँ (3) सकलैन अंसारी उम्र 19 वर्ष पिता रफावल अंसारी ( 4) सफाउदीन अंसारी उम्र 20 वर्ष, पिता इसारूद्दीन अंसारी चारों ग्राम वरमुण्डी
(5) मुजाहिद अंसारी, उम्र 21 वर्ष पिता कलीम अंसरी, पान मट्टोंड सभी थाना करमाटोड, जिला जामताड़ा को गिरफ्तार किया गया।
इस संदर्भ में क्रमशः (1) साईबर अपराध थाना कांड संख्या 27/26, दिनांक 18.05.2026. धारा 111/20/3184)/313(2)/336(3)/338/340(2)/3(5) BNS 2023, 66(B)(C) (D) (TACT & 42 (3)(el TELECOMMUNICATIONS ACT 2023 एवं (2) साईबर अपराध थाना कांड संख्या 28/26. दिनांक 18.05.2006 3184)/319(21/33600/138/3402) BNS 2021, 66(8)(1)(D) IT.ACT के अंतर्गत काड दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों का अपराध करने की शैली क्रेडिट डेविट कार्ड के खाता धारकों का नंबर गूगल से निकालकर ग्राहकों को बंद होने की मात बताकर उनके मोबाईल में रिकन सेवरिंग कर एवं कार्ड डिटेल एवं गोपिनीय नंबर प्राप्त कर साईबर ठगी करना। (2) फर्जी सिम प्राप्त कर साईबर अपराधियों को आपूर्ति करना।
आपराधिक इतिहास (1) प्राथमिकी अनियुक्त रिजवान अंसारी साईबर अपराध थाना जामताड़ा कांड सं० 61/23 में आरोप पत्रित है। कार्यक्षेत्र मुलत: महाराष्ट्र, गुजरात एवं पश्चिम बंगाल है।
