निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । मिहिजाम की पुलिस ने आज पांच शराब तस्कर को भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ पकड़ा है। जिसे मामला दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है। इस संबंध में मिहिजाम के थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने बताया कि गस्ती के दौरान मिहिजाम हटिया रोड से अवैध विदेशी शराब के साथ पांच शराब तस्कर को पकड़ा गया है। पुलिस की माने तो ये अवैध विदेशी शराब को बिहार ले जाने की तैयारी में था कि इसी बीच हटिया रोड पर पांच शराब तस्कर सहित भारी मात्रा में विदेशी शराब को पकड़ा गया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए शराब तस्कर में विक्की साव, मिथिलेश पासवान,संजय मालाकार, गोविंद मालाकार, एवं राहुल कुमार शामिल हैं। जो कि इस अवैध शराब के धंधे में संलिप्त था।
