निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । जिलेभर में वट सावित्री पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना को लेकर वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की। सुबह से ही महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर पूजा सामग्री के साथ वट वृक्ष के पास पहुंचीं और विधि-विधान से पूजा संपन्न की। महिलाओं ने वट वृक्ष में धागा बांधकर परिक्रमा की तथा सावित्री-सत्यवान की कथा श्रवण किया। इस दौरान महिलाओं ने उपवास रखकर पति के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की। पूजा स्थलों पर भक्ति एवं उत्साह का माहौल देखने को मिला। वहीं कई मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों पर भी महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। पूजा अर्चना करने आई महिलाओं ने कहा कि वट सावित्री पर्व भारतीय संस्कृति और पारिवारिक परंपराओं का प्रतीक है, जिसे हर वर्ष श्रद्धा भाव से मनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *