निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । कृषि पशुपालन मंत्री एवं सहकारिता विभाग झारखण्ड के निर्देशानुसार आज जिला कृषि पदाधिकारी लब कुमार की अध्यक्षता में कृषि सम्बद्ध (Agriculture allied department), ATM/BTM/VLW’s / BAO’s, FPO के साथ बैठक की गई. जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा PPT के माध्यम से खरीफ आच्छादन के साथ साथ सुखाड़ की स्थिति को भी ध्यान में रखते हुए सभी बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई. सभी BTM/ BAO’s को दो दिन के अंदर अपने अपने प्रखंड का खेती कार्य में उपयोग जमीनी ब्यूरो जिला में उपलध कराने का निर्देश दिया गया. खाद/उर्वरक की जानकारी भी सभी प्रखंडों से लिया गया. साथ ही उनके द्वारा सुखाड़ की स्थिति में वैकल्पिक फसल को अपनाने एवं पशुपालक हेतु चारा पर विशेष जानकारी श्री मुकेश कुमार TVO (चलंत पशुपालन पदाधिकारी) तथा श्री राहुल रंजन DPM, JSLPS के द्वारा मछली पालन अपनाने पर जोर दिया।
अंत में श्री लव कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी, जामताड़ा द्वारा बताया गया की 20 मई 2026 को जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला तथा दिनांक- 22 मई 2026 को सभी प्रखंड में प्रखंड स्तरीय खरीफ कर्मशाला आयोजित करने की जानकारी दी गई.
जिसमें संजीव कुमार, जिला पशुपालन पदाधिकारी , जामताड़ा, सुशांत कंडूलना, भूमि संरक्षण पदाधिकारी, जामताड़ा, राहुल रंजन, JSLPS, Jamtara, संजय कुमार सिंह, उप परियोजना निदेशक आत्मा जामताड़ा, हरिओम पांडेय, JTDS, Jamtara, श्री सोमेन दे, Asa NGO, Jamtara, बदलाव फाउंडेशन से आशा राठौर एवं सभी प्रखंड प्रसार पदाधिकारी/ कर्मी ATM/BTM/VLW’s / BAO’s, FPO उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *