निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । साइबर अपराध थाना पुलिस के द्वारा लगातार की जा रही छापेमारी अभियान में तीन साइबर ठग बाजों को गिरफ्तार किया गया। बताते चलें कि एस पी शंभु कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, राजेश मंडल, साईबर अपराध थाना के नेतृत्व में छापमारी दल का गठन करते हुए नारायणपुर थानान्तर्गत ग्राम दखनीडीह के बंद पड़े प्राथमिक विद्यालय में साईबर अपराधियों के विरूद्व छापामारी की गई। छापामारी के क्रम में साईबर अपराध कारित करते हुए 03 साईबर अपराधियों क्रमशः 1) राजेश मंडल, उम्र 28 वर्ष, पिता श्यामलाल मंडल, (2) अजय मंडल, उम्र 28 वर्ष, पिता भरत मंडल, (3) हीरालाल मंडल, उम्र 30 वर्ष, पिता स्व० भुनेश्वर मंडल तीनों ग्राम मिरगा, थाना नारायणपुर, जिला जामताड़ा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से फर्जी सिमकार्ड समेत आठ मोबाइल फोन बरामद हुआ है, इस संदर्भ में साईबर अपराध थाना कांड संख्या 26/26, दिनांक 14.05.2026, धारा 111(2)(b)/318(4)/319(2)/336(3)/338/340(2)/3(5) B.N.S 2023, 66(B) (C) (D) I.T.ACT & 42 (3)(e) TELECOMMUNICATIONS ACT 2023 के अंतर्गत कांड दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों ने लोगों के Whatsapp नंबर पर LPG GAS का APK FILE INSTALL का मैसेज भेजने के उपरांत LPG GAS का APK FILE डाउनलोड कराकर उनकी सारी गोपनीय जानकारी प्राप्त कर ई-वॉलेट के माध्यम से साईबर ठगी करते हैं। इस छापामारी दल में 1. पु०नि० राजेश मंडल, पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, साईबर अपराध थाना, जामताड़ा।, 2. पु०अ०नि० संजय कुमार सिंह,, 3. पु०अ०नि० कुन्दन कुमार वर्मा,4. पु०अ०नि० हीरालाल महतो एवं साईबर अपराध थाना के रिजर्व गार्ड के आरक्षी / हवलदार शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *