निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । आज उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार ने अग्निशामक कार्यालय के समीप अधिष्ठापित डिजिटल लाइब्रेरी का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के क्रम में उन्होंने डिजिटल लाइब्रेरी परिसर में अधिष्ठापित कंप्यूटर सेट आदि उपकरणों का अवलोकन किया एवं विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी ली। इसके अतिरिक्त लाइब्रेरी के संचालन को लेकर उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया कि जो भी तकनीकी/गैर तकनीकी अड़चन है, उसे दूर करते हुए लाइब्रेरी शुरू करने की दिशा में समुचित कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी के प्रारंभ होने से यहां के बच्चे जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, उन्हें इसका सीधा लाभ मिलेगा।
इस मौके पर प्रभारी नजारत उप समाहर्ता सह जिला शिक्षा अधीक्षक विकेश कुणाल प्रजापति एवं अन्य संबंधित मौजूद रहे।
