निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । मिहिजाम नगर क्षेत्र के स्टेशन रोड में आज राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम अंतर्गत संचालित केंद्र प्रायोजित योजनाओं को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान सत्यमेव जयते फाउंडेशन के सचिव राजेंद्र शर्मा ने आमजनों के बीच पम्पलेट वितरण कर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी।
राजेन्द्र शर्मा ने लोगों को बताया कि राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन सहित अन्य योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि कई लोग जानकारी के अभाव में योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते हैं, इसलिए जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को आवेदन प्रक्रिया और पात्रता की जानकारी दी जा रही है।
इस मौके पर मौजूद लोगों से योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने तथा संबंधित विभाग में आवेदन करने की अपील की गई। अभियान के दौरान स्थानीय लोगों ने भी योजनाओं के प्रति रुचि दिखाई और जानकारी प्राप्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *