अभिषेक मिश्रा

चासनाला । मोहन बाजार स्थित डी ए वी प्लस 2हाई स्कूल पाथरडीह की छात्रा राशिदा नाज इंटर साइंस में झारखंड टॉपर होने पर स्कूल के परिवार, छात्रा के अभिभावक, सहित क्षेत्र मे खुशी की लहर है एक दूसरे को मिठाइयाँ खिलाकर खुशी की इजहार किया । वही बताते चले की जामाडोबा के राशिदा नाज के पिता रुस्तम अंसारी चिनाकुरी बंगाल में प्राइवेट कंपनी में कार्यरत है माँ गुलफशा परवीन गृहनी है । बेटी की जिला टॉप होने पर घर मे खुशी की लहर है ।

वही राशिदा नाज ने बताया की ये सफलता के श्रेय हमारे स्कूल के गुरुवर मेरे अभिभावक की जाती है जिनकी प्रेणा मार्गदर्शन से यह सफलता मिली है मेरी पढ़ाई जारी रहेगी आगे पढ़ कर मै प्रोफेसर बनना चाहती हूँ
वही स्कूल के प्रधनाआचार्य अरबिंद पाण्डेय ने बताया की राशिदा नाज 500में 489 अंक लाकर राज्य टॉपर हुई है ये हमारे स्कूल परिवार के लिए खुशी की बात है जो 97.8% है राशिदा स्कूल की ओ छात्रा है जो कभी भी स्कूल मे अनुपस्थित नहीं होती थी जब जब स्कूल में परीक्षा हुई सब मे प्रथम स्थान लाती थी। हम सभी को बिश्वास था की कुछ अच्छा करेंगी और झारखण्ड अकाडमी कॉउन्सिलिंग इंटर साइंस में राज्य टॉप लाकर स्कूल की नाम रौशन की है इसके उज्वल भविष्य की कामना करते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *