निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । बेटी की डोली उठे 24 घंटे भी नहीं हुवे थे उठ गई पिता की अर्थी।बेटा ने आपने ही बाप को कुदाली मारकर हत्या कर दिया, मौके पर पहुंची पुलिस।करमाटांड़ थाना क्षेत्र के रामपुर माधोपुर गांव के 60 वर्षीय निवासी गोविंद राय उनके ही बड़े बेटे ललित राय ने कुदाली से मारकर हत्या कर दिया। घटना की खबर सुनते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास आनंद लगोरी, प्रभारी थाना प्रभारी विकास कुमार तिवारी, एसआई मुकेश कुमार भोक्ता , एएसआई जगन्नाथ टुडू पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जांच पड़ताल के दौरान संदिग्ध अवस्था में खटिया में पड़ा मृतक की लाश पाया गया। मृतक की पत्नी समेत कई लोगों ने ललित राय पर पिता के हत्या का आरोपी बताया। पुलिस ने तोरण ललित राय को पिता की हत्या के आरोप में हिरासत में दिया।फॉरेंसिक एक्सपोर्ट भी घटनास्थल पर पहुंचे। फॉरेंसिक एक्सपोर्ट के चंदन कुमार ,संजीव कुमार ,रामकृष्ण मुर्मू ने मृतक के घर के कुदाल समेत कई वस्तुओं की जांच की। मृतक की पत्नी कुंती देवी ने बताया कि मेरी बेटी आशा राय की शादी रविवार रात्री को हुआ। जिसकी विदाई सोमवार सुबह-सुबह किया गया सब कुछ शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ ।मंगलवार को मेरा पति गोविंद राय एवं मेरा बडा बेटा ललित राय नशे में धूत होकर आपस में लड़ाई कर रहे थे। इसी दौरान मामला काफी बढ़ गया तो मेरे छोटा बेटा अशोक राय ने दोनों को अलग-अलग घर भेज दिया। बाद में फिर मामला कैसे कैसे घटा जब मैं घर पहुंची तो मैं अपनी पति गोविंद राय की लाश जमीन में पड़ा हुआ देखा । तो हो हल्ला किया तो काफी लोग इकट्ठा हो गए। मृतक के पत्नी बेटी बेटा सफेद परिजनों का रो रो के बुरा हाल है।इस घटना से क्षेत्र में काफी दहशत का माहौल बना हुआ है तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।
प्रभारी थाना प्रभारी विकास कुमार तिवारी ने बताया कि रामपुर माधोपुर गांव में बेटे ने पिता का हत्या कर दिया। फॉरेंसिक टीम द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है। लाश को कब्जे में कर लिया गया है इसके साथ ही बेटे को हिरासत में ले लिया गया है। आवेदन मिलते ही आरोपी को जेल भेजा जाएगा।
